अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में आले ख़लीफ़ा के पिठ्ठुओं ने विभिन्न स्थानों पर हमले कर कई लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।
अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा के कारिन्दों ने छह घरों और सोलह ग्रामीण क्षेत्रों को घेर कर घरों में जहरीली गैसों के गोले फेंके जिससे कई लोग विशेषकर बच्चे घायल हो गए। बहरैन की अल-विफ़ाक ने भी कहा है कि ऑले खलीफा के कारिन्दों ने अलदराज़ क्षेत्र में घरों पर हमले किये और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आले ख़लीफ़ा के कारिन्दों ने घरों पर हमले कर घरों में मौजूद सामान को नष्ट कर दिया। बहरैनी जनता अपने हनन किए गए अधिकार प्राप्ति और ऑले खलीफा की नीतियों का विरोध कर रही है।
....
166